सिनर ने अपने करियर की 350वीं जीत दर्ज की, फाइनल में मीरा एंड्रीवा

0

मैड्रिड, (एपी)। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने करियर की 350वीं जीत हासिल की। साथ ही पहली बार मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सिनर ने आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला 22 मैच तक बढ़ा दिया। महिला वर्ग के फाइनल में मीरा एंड्रीवा का सामना मार्टा कोस्त्युक से होगा।

सिनर लगातार पांचवें मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में दुनिया में तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज़्वेरेव का सामना करेंगे। जर्मन खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के एलेक्जेंडर ब्लॉकक्स को 6-2, 7-5 से हराया। सिनर लगातार पांच मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले मेंस खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इससे पहले पेरिस, इंडियन वेल्स, मियामी और मोंटे कार्लो में खिताब जीते थे।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

सिनर 2000 के दशक में जन्में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में 350 मैच जीते हैं। यही नहीं सिनर एक विशिष्ट सूची में भी शामिल हो गए हैं। वह रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बाद सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे और सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं।

बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

हाल ही में पेरिस, इंडियन वेल्स, मियामी और मोंटे कार्लो में हुए सेमीफाइनल में ज़्वेरेव को बिना कोई सेट हारे जीत मिली है। अगर वह फाइनल जीतने में सफल होते हैं तो लगातार पांच मास्टर्स 1000 खिताब जीने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ज्वेरेव ने जताई खुशी

ज़्वेरेव ने कहा, “मैं जानिक के साथ फिर से खेलने का इंतजार कर रहा हूं और एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं। रविवार को जो खिलाड़ी बेहतर खेलेगा, वही जीतेगा।” ज़्वेरेव इस बात से उत्साहित होंगे कि वे एक जाने-पहचाने मैदान पर हैं; यह मैड्रिड में उनका चौथा फाइनल है, जहां वे दो बार जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here