बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म किंग का एक हिस्सा शूट करने के लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद साउथ अफ्रीका पहुंच हुए हैं, जहां शाहरुख-दीपिका भी हैं। साउथ अफ्रीका से दीपिका-शाहरुख के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म किंग के सेट से लीक हुए इन वीडियोज के साथ शाहरुख-दीपिका के लुक्स भी रिवील हो गए हैं।
इंटरनेट पर इस वक्त शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों किंग मूवी के सेट पर नजर आ रहे हैं। फिल्म किंग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है, जहां ये दोनों मौजूद हैं। वायरल हो रहे वीडियोज में शाहरुख खान ब्राउन रंग के कपड़ों में तो दीपिका पादुकोण गोल्डन रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस इन दोनों का ग्लैमरस लुक देखकर खुश हो उठे हैं और फिल्म किंग के इंतजार में लग गए हैं।
Suhana Khan करेंगी फिल्म King से डेब्यू
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी फिल्म किंग का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म से वो थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी। खबरों की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सुहाना खान के साथ शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ वक्त पहले सुहाना के साथ मुंबई शेड्यूल शूट किया गया था, जिसमें उन्होंने भी जमकर एक्शन किया था। बताते चलें कि फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने अलग लुक भी धारण किया है। ये मल्टीस्टारर क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी।









































