टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। 13 जून को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपने फैन्स और शुभचिंतकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उनके चाहने वालों से लेकर इंडस्ट्री के उनके दोस्त खूब प्यार लुटा रहे हैं।
अपनी बेटी के आने की खबर देते हुए सुरभि ज्योति और सुमित ने लिखा, ‘ओम, हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा है।’ उन्होंने एक पेस्टल पिंक पोस्टर भी शेयर किया जिस पर गुलाब बना था और लिखा था, ‘बेटी हुई है! 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित।’










































