स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

0

Nushrratt Bharuccha Video: बाली हादसे के बाद नुसरत भरूचा एयर एंबुलेंस से मुंबई लौट आई हैं। स्ट्रेचर पर लेटी एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।Nushrratt Bharuccha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को बाली में हुए हादसे के बाद आखिरकार एयर एंबुलेंस से मुंबई (Mumbai) वापस लाया गया है। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की खबर है। मुंबई पहुंचने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा स्ट्रेचर पर लेटी नजर आ रही हैं। नुसरत भरूचा को इस हालत में देख फैंस टेंशन में आ गए हैं। एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा

सामने आए वीडियो में नुसरत भरूचा काफी दर्द में नजर आ रही हैं। एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक ले जाया गया। वीडियो में उनके चेहरे पर चिंता और परेशानी साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान उनकी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ की को-स्टार इशिता राज भी उनके परिवार के साथ नजर आईं। नुसरत अस्पताल के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। उनकी नाक में एक छोटी ट्यूब लगी हुई है और हाथ में IV ड्रिप लगी है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।बता दें किइससे पहले नुसरत भरूचा की टीम ने मीडिया के साथ एक बयान साझा किया था। इसमें उनके परिवार ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। टीम ने बताया कि चोट और सर्जरी की वजह से नुसरत को आराम और ठीक होने के लिए समय चाहिए। आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम पर भी इसका असर पड़ सकता है। टीम ने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जरूरत के मुताबिक आगे की जानकारी साझा की जाएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही टाइगर श्रॉफ की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विक्की जैन कर रहे हैं। इसमें एल्विश यादव बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here