स्वतंत्र भारद्वाज को मिल गई बेल, SC/ST मामले में दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया था गिरफ्तार

0

Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज को बेल मिल गई है। इससे पहले उसे अंतरिम जमानत मिली थी, अब रेगुलर बेल मिल गई है।Swatantra Bhardwaj News: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एससी/एसटी (SC/ST) अधिनियम से संबंधित मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है। इससे पहले अदालत ने उसे तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।बुलंदशहर से हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणियों और मारपीट से जुड़ी गंभीर धाराओं (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज किया गया था।अंतरिम जमानत के बाद नियमित जमानत

अदालत ने पहले सुनवाई के दौरान उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी और स्पष्ट किया था कि इस अवधि के दौरान उनके व्यवहार और आचरण की समीक्षा के बाद ही नियमित जमानत पर फैसला लिया जाएगा। अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने पर पटियाला हाउस कोर्ट ने भारद्वाज की नियमित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here