₹45 लाख के निवेश पर ₹1.09 करोड़ का ब्याज, साथ में इनकम टैक्स छूट, देखिए पूरी कैलकुलेशन

0

नई दिल्ली: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है। इसे ट्रिपल टैक्स बेनिफिट स्कीम कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि इसमें आपको गारंटीड और टैक्स फ्री रिटर्न मिलता है। साथ में इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है। यही वजह है कि पिछले कई दशकों से पीपीएफ निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। इसमें हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश करके आप रिटायरमेंट के लिए ₹1.54 करोड़ का फंड बना सकते हैं। जानिए कैसे?

पीपीएफ डिपॉजिट अभी ब्याज की दर 7.1% है। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। लेकिन इसे पांच-पांच साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। अगर इन्वेस्टमेंट पीरियड के दौरान ब्याज दर 7.1% बनी रहे और हर फाइनेंशियल ईयर में 5 अप्रैल तक ₹1.5 लाख का इन्वेस्टमेंट किया जाए, तो यह फंड 15 साल में ₹40.68 लाख और 20 साल में ₹66.58 लाख होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here