10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

0

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2: आजकल के स्मार्टफोन्स में आपको अच्छी खासी बड़ी डिस्प्ले मिलती है लेकिन जब ओटीटी स्ट्रीमिंग, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने की बात होती है तो बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस ही परफेक्ट होते हैं। इस तरह के कंटेंट के लिए टैबलेट एक बेस्ट ऑप्शन होते हैं। अगर आप भी टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टैबलेट के सेक्शन में लेनोवो एक पॉपुलर ब्रैंड है और कंपनी के पास हर एख बजट कैटेगरी में कई सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं। अब लेनोवो ने एक और ऑप्शन अपने फैंस को दे दिया है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों के लिए बाजार में Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च किया गया है।

लेनोवो ने अपने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट को मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। आप इसे 40 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आरको 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ओटीटी स्ट्रीमिंग के साथ साथ आप इस टैबलेट में अपने प्रोफेशनल और पर्सनल वर्क भी कर पाएंगे। अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 आपकी इस जरूरत को भी पूरा करता है। हाई रिफ्रेश रेट होने के की वजह से आप इसमें आसानी से गेमिंग भी कर पाएंगे।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत

लेनोवो ने Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को बाजार में 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसे Lenovo.com के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें कि भारतीय बाजार में इसकी सेल 1 मई से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को इस पर 3000 रुपये का धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। मतलब आप इसे सिर्फ 36,999 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे। टैबलेट में आपको Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर ऑप्शन मिलता है।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 13 इंच का डिस्प्ले दिया है।
  • इसमें आपको 144Hz की डिस्प्ले मिलती है इसलिए आप इसमें गेमिंग भी आसानी से कर सकते हैं।
  • बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसमें Dolby Vision का सपोर्ट दिया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 18 पर सपोर्ट करती है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में आपको Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • टैबलेट में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।
  • इस लेटेस्ट टैबलेट में आपको AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live Transcript आदि मिलते हैं।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को पावर देने के लिए इसेमं 10200mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here