17 दिन पहले चोरी हुई स्कूटी से घूम रही थी लेडी कॉन्स्टेबल, नर्सिंग अफसर के पास पहुंचा चालान तो वर्दी वाली करती दिखी ड्राइव

0

Lady Constable News: भोपाल में एक लेडी कॉन्स्टेबल चोरी की स्कूटी चलाते दिखी है। हालांकि कॉन्स्टेबल की पहचान नहीं हो पाई है। 22 अगस्त को हमीदिया अस्पताल से इस स्कूटी की चोरी हुई थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल से नर्सिंग अफसर की स्कूटी चोरी हुई थी। घटना 17 दिन पहले हुई थी। पुलिस अभी तक स्कूटी बरामद नहीं कर पाई है। अब नर्सिंग अफसर के घर स्कूटी का चालान पहुंचा, जिसके साथ तस्वीर भी थी। तस्वीर देखकर नर्सिंग अफसर के होश उड़ गए हैं।

लेडी कॉन्स्टेबल चला रही थी स्कूटी

दरअसल, चालान के साथ एक तस्वीर भी थी। उस तस्वीर में स्कूटी को ड्राइव एक लेडी कॉन्स्टेबल कर रही है। लेडी कॉन्स्टेबल ने रेड लाइट को जंप किया था। यह चालान अपेक्स बैंक तिराहा से रोशनपुरा की तरफ जाते समय रेड लाइट जंप का बना हैदो सितंबर को कटा है चालान

भोपाल पुलिस भले ही अभी तक स्कूटी को बरामद नहीं कर पाई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के कैमरे से इसका चालान कट गया है। चालान दो सितंबर की दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर कटा था। उसी समय महिला कॉन्स्टेबल वहां से गुजरी है।

  • 22 अगस्त को सुबह में हमीदिया अस्पताल से चोरी हुई थी स्कूटी
  • 25 मिनट के अंदर ही चोरों ने कर दिया था गायब
  • पुलिस 17 दिनों में नहीं ढूंढ पाई है चोरी की स्कूटी
  • भोपाल की सड़कों पर चोरी की स्कूटी चलाते दिखी लेडी कॉन्स्टेबल

22 अगस्त को हमीदिया परिसर से स्कूटी की चोरी

नर्सिंग ऑफिसर नीलू की स्कूटी हमीदिया अस्पताल के परिसर से चोरी हुई थी। उनकी स्कूटी 22 अगस्त को चोरी गई है लेकिन आज तक बरामद नहीं हुई। वह थाने के चक्कर भी लगा रहे हैं लेकिन ठोस जवाब नहीं मिला है। चालान मिलने के बाद उन्होंने फिर से पुलिस में शिकायत की है।इसके बाद कोहेफिजा थाने की पुलिस ने स्कूटी सवार लेडी कॉन्स्टेबल की पहचान शुरू कर दी है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर चोरी की स्कूटी लेडी कॉन्स्टेबल तक कैसे पहुंची। क्या उसने यह गाड़ी खरीदी है या किसी से लिया है।

25 मिनट में ही हो गई थी चोरी

गौरतलब है कि नर्सिंग ऑफिसर नीलू साहू अपनी स्कूटी से सुबह 8 बजकर पांच मिनट पर हमीदिया पहुंची थीं। वहां मेट्रन ऑफिस के सामने गाड़ी खड़ी करके अंदर चली गईं। स्कूटी में उनका बैग भी था। 25 मिनट बाद बाहर लौटीं तो उनकी स्कूटी गायब थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here