190 तहसीलदारों का 10 साल बाद नियमित प्रमोशन, बन गए डिप्टी कलेक्टर

0

मध्य प्रदेश के तहसीलदारों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने करीब 10 वर्षों से अटके नियमित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। 190 तहसीलदारों और लैंड रिकॉर्ड अधीक्षकों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी हुआ हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर 7 जुलाई को इसका आदेश जारी किया। हालांकि, फिलहाल इन अधिकारियों की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों का रास्ता साफ हुआ है। माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here