कोतवाली क्षेत्र में 2 लोग विद्युत करेंट से झुलस गए। यह घटना 14 जुलाई को ग्राम भटेरा और नगर के वार्ड नंबर 21 एक निर्माणाधीन मकान में हुई। विद्युत करंट से झुलसे समरतलाल पिता मक्कू लाल लिल्हारे 65 वर्ष वार्ड नंबर 14 ग्राम भटेरा बालाघाट और इंद्र प्रसाद पिता रामचरण भोंडेकर 55 वर्ष ग्राम नेतरा थाना ग्रामीण निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समरतलाल भटेरा निवासी खेती किसानी करते हैं। 14 जुलाई को 4: बजे करीब समरत लाल भैंस चराने के लिए गांव के रेशम केंद्र के पास ले गए थे। रेशम केंद्र का बिजली कनेक्शन का तार जिसे मोटर चलती है।जिसका वायर लकड़ी के खंभे से टूट कर नीचे गिरा हुआ था। बताया गया है कि समरतलाल भैस चराते समय उस विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उसके दोनों हाथ पैर और शरीर अन्य भाग विद्युत करंट से झुलस गए जो बेहोश हो चुका था ।जिससे उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए। जहां से समरतलाल को उसके परिवार वालों ने बेहतर उपचार हेतु नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किए हैं ।इसी प्रकार इंद्रप्रसाद नेतरा निवासी मजदूरी करता है। 14 जुलाई को इंद्रप्रसाद, महेश्वरी नंदनवार के साथ बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 21 माधव पैलेस के पास विवेक गंगवानी के मकान में मजदूरी से काम करने गए थे। मकान के अंदर टाइल्स लगा रहे थे। टाइल्स काटने की मशीन का वायर फैला हुआ था इंद्र प्रसाद टाइल्स काटने की मशीन के वायर के संपर्क में आने से वह विद्युत करंट से झुलस गया और बेहोश हो गया । जिसे उसके साथियों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए।
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat










































