200 Vs 195: सिर्फ 5 रुपये में दोगुना डेटा, जियो का कौन-सा प्लान है आपके लिए बेस्ट?

0

टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। इसी बीच Jio के दो सस्ते डेटा प्लान चर्चा में हैं, जिनकी कीमत में सिर्फ 5 रुपये का अंतर है। एक प्लान 195 रुपये का है, जबकि दूसरा 200 रुपये का। दोनों प्लान कम कीमत में डेटा और OTT फायदे दे रहे हैं, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं। अगर आप भी कम बजट में ज्यादा फायदा देने वाला जियो प्लान तलाश रहे हैं, तो इन दोनों प्लान के अंतर को समझना जरूरी है।

195 वाला जियो प्लान: 30 दिन की वैलिडिटी और 15GB डेटा

195 रुपये वाले जियो डेटा पैक में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है यानी जो लोग क्रिकेट, फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए JioHotstar का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है, हालांकि यह सिर्फ डेटा पैक है, इसमें कॉलिंग या SMS जैसे फायदे शामिल नहीं हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा चाहिए।200 रुपये वाला जियो प्लान: ज्यादा डेटा और कई OTT सब्सक्रिप्शन

वहीं 200 रुपये वाला जियो प्लान थोड़ा ज्यादा कीमत का है, लेकिन इसमें फायदे भी ज्यादा हैं। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT पैकेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here