3 बार नंबर बदलकर भी नहीं रुकीं महिला को आने वाली अश्लील कॉल, साइबर एक्सपर्ट की जांच में हैरान करने वाला खुलासा

0

साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया है जो बेहद हैरान करने वाली है। एक महिला 3 बार नंबर बदल चुकी थी, लेकिन उसे आने वाली अश्लील कॉल्स नहीं रुक रही थीं। महिला को शक था कि कोई यह सब जानबूझकर कर रहा है। उसने साइबर एक्सपर्ट से मदद मांगी। जांच-पड़ताल हुई। टेक्नोलॉजी की मदद ली गई। आखिर में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला था। महिला की फोटो और मोबाइल नंबर को इंटरनेट पर पहुंचाने वाला कोई और नहीं, उसका पति ही था। अमित दुबे ने एक वीडियो में पूरी घटना के बारे में बताया है। साथ ही जानकारी दी है कि कैसे वह गुनहगार तक पहुंचे।

अमित दुबे ने बताया कि एक लेडी का कॉल नोएडा पुलिस को आया। महिला थाने पहुंच गई। उसने बताया कि मुझे कॉल्स आते हैं। कॉल में लोग मुझसे ओब्सीन (अश्लील) बातें करने की कोशिश करते हैं या मसाज पार्लर की बातें करते हैं। मैं कॉल काट देती हूं। बड़ी परेशान हूं।

अमित के अनुसार, उन्हें जब मामले के बारे में बताया गया तो उन्होंने महिला को नंबर बदलने को कहा। शक था कि महिला का नंबर किसी ग्रुप में सर्कुलेट हो गया हो या टेलीग्राम ग्रुप में। महिला ने तब बताया कि वह दो-तीन बार नंबर बदल चुकी है। जैसे ही नंबर बदलती है फिर से कॉल आने शुरू हो जाते हैं।

अमित ने बताया कि उन्होंने महिला से उसके तीनों नंबर मांगे। फिर सोशल मीडिया पर महिला के ईमेल आईडी और फोन नंबर के हिसाब से सारा ओसिंट (OSINT) करना शुरू किया है। ओसिंट को ओपन सोर्स इंटेलिजेंस कहते हैं जिससे पता चलता है कि आपकी डिटेल्स कहां-कहां है। महिला के फोन नंबर कई जगह मौजूद थे। कुछ ऐसी फोटोज थीं जो मॉर्फ फोटो थी, जिसमें उसको अश्लील पिक्चर्स में दिखाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here