Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने तीन साल बाद एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वापसी कर ली है। तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद 9 जुलाई, 2026 को मार्क जुकरबर्ग X (पहले ट्विटर) पर लौटे हैं। इतने वर्षों बाद उन्होंने एक्स पर अपने पहले ट्वीट में कंपनी के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Muse Spark 1.1 के लॉन्च और डेवलपर्स के लिए नए ‘Meta Model API’ का पब्लिक प्रीव्यू पेश करने की घोषणा की। साथ ही, भविष्य के लिए कंपनी की योजना और मॉडल की खासियत के बारे में बताया है। उनके ट्वीट को 12 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैँ। साथ ही मस्क ने भी उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है।













































