41 की उम्र में मां बनीं Divyanka Tripathi को किस बात का पछतावा? जुड़वां बेटों का वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

0

Divyanka Tripathi Share Son Video: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपने दोनों बेटों के साथ मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। दिव्यांका के बेटे एक महीने के हो गए हैं, लेकिन अब तक कपल ने अपने बेटों का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन समय समय पर दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ बेटों की झलक दिखाकर फैंस को खुश कर देती हैं। 26 जून को दिव्यांका के दोनों बेटे एक महीने के हो गए। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बेटों का फनी वीडिय शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दुख बयां किया। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाया बच्चों का फर्स्ट मंथ बर्थडे

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने दोनों बेटों का फर्स्ट मंथ बर्थडे काफी यूनिक अंदाज में मनाया। दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिव्यांका और विवेक ने बेटों के हाथ में पकड़ा है और कैमरे की तरफ बच्चों की पीठ दिखाई है। कैमरे के सामने केक भी है, जो किसी ने हाथ में पकड़ा हुआ है। दिव्यांका और विवेक बच्चों को संभालकर डांस करवा रहे हैं औऱ अचानक ही केक पर लगी मोमबत्ती भी बुझ जाती हैं। बच्चों का ये वीडियो काफी फनी है और इस वीडियो में किसी का चेहरा भी नहीं दिखा।

दिव्यांका त्रिपाठी को किस बात का पछतावा

इस वीडियो के कैप्शन में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, क्या तूफानी एंट्री मारी है मेरी लाइफ में मेरे जान्स. हमारा साथ में 1 महीने पूरा। इसी कैप्शन में दिव्यांका अपनी जिंदगी का पछतावा भी बताती है। वह कहती हैं, ‘काश हम पहले मिले होते!’ आखिर में दिव्यांका उन लोगों को करारा जवाब देती हैं, जो उन्हें बच्चों की परवरिश पर ज्ञान देते हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे फॉलोअर्स, आप सब बहुत अच्छे हैं! आप कमाल हो! कुछ और लोग, कृपया अपनी परवरिश संबंधी सलाह और राय अपने पास ही रखें! शांत रहो। बुरी नजर से दूर रहो।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here