पुलिस आवासीय परिसर की सफाई नहीं होने से पनप रहे जहरीले जीव जन्तु

0

नगर मुख्यालय के समनापुर मार्ग पर स्थित पुलिस आवासीय परिसर एवं रोड़ किनारे फेसिंग तार के आसपास की नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने के कारण लंबी-लंबी झाडिय़ां उग गई है जिनमें जहरीले जीव जंतुओं ने अपना घर बना लिया है और ये जहरीले जीव जंतु वार्डवासियों के घरों में प्रवेश कर उन्हे अपना शिकार बना रहे है। वहीं इन झाडिय़ों में रह रहे जहरीले सांप के दंश से कुछ लोग बीमार भी हो चुके है जिससे वार्ड में भय का माहौल बना हुआ है इसलिए थाने के समीप निवासरत वार्ड नं. २० अमोली के निवासरत लोग व दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से थाना परिसर एवं फेंसिग तार के आसपास की लंबी-लंबी घनी झाडिय़ों की जल्द साफ-सफाई करवाये जाने की मांग की है। आपकों बता दे कि लालबर्रा के समनापुर पहुंच मार्ग थाने के पीछे स्थित पुलिस आवासीय परिसर है जहां पुलिसकर्मियों के रहने के लिए शासकीय क्वार्टर बना हुआ है जहां पुलिसकर्मी निवास करते है। साथ ही जिस वाहन से दुर्घटना घटित होता है, चोरी, अवैध परिवहन करते पकड़ाये गये डम्फर, ट्रक व ट्रक्टरों सहित अन्य चौपहिया वाहनों पर कार्यवाही कर उक्त परिसर में खड़ा किया जाता है एवं थाना परिसर की सीमा को सुरक्षित करने के लिए आसपास फेंसिग तार भी लगाया गया है परन्तु लंबे समय पर फेंसिग तार किनारे व परिसर की साफ-सफाई नही होने से लंबी-लंबी एवं घनी झाडिय़ा उग चुकी है और इन स्थानों पर जहरीले जीव-जंतुओं ने अपना घर बना लिये है। साथ ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी लगने के कारण ये जहरीले सर्प झाडिय़ों से बाहर निकालकर लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे है एवं गत दिवस एक व्यक्ति को डांडेकर सर्प ने हाथ की अंगुली में काट दिया था जिसने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर अपना उपचार करवा लिया तो उसकी जान बच गई। वहीं इस्लाम बी के घर के अंदर गत दिवस एक साथ तीन डांडेकर जहरीले सर्प घुस गये थे जिन्हे बमुश्किल मारकर घर से बाहर किया गया था। इस तरह से जहरीले सर्प निवासरत लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे है और लोगों का अपना शिकार बना रहे है जिससे सभी डरे हुए है। साथ ही उनके मन में अंदेशा बना हुआ है कि किसी भी समय सर्प दंश के शिकार हो सकते है इसलिए जल्द थाना परिसर एवं फेेंसिग तार के आसपास की साफ-सफाई किये जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। चर्चा में वार्डवासियों ने बताया कि पुलिस आवासीय परिसर एवं फेसिंग तार के आसपास से लंबे समय से झाडिय़ों की साफ सफाई नहीं करवाई गई है जिसके कारण इन झाडिय़ों ने बड़ा आकार ले लिया है जिसमें जहरीले सांप व जीव जंतु ने अपना घर बना लिया है। कई बार ये जहरीले सांप लोगों के घरों में घुस जाते है और कई लोग सर्पदंश का शिकार भी हो चुके है। झाडिय़ों की नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण जहरीले जीव जंतु पनप रहे है जो कि वार्डवासियों के घरों में घुस रहे है। जबकि घरों में छोटे छोटे बच्चों व बुजुर्ग लोग रहते है साथ ही रोड़ से लोग आना-जाना करते है एवं बच्चे खेलते रहते है जिन्हे इन जहरीले जीव जंतुओं के शिकार बनने का खतरा बना रहता है। वहीं लंबे समय से पुलिस प्रशासन से पुलिस आवासीय परिसर में उग चुकी झाडिय़ों की साफ-सफाइ किये जाने की मांग कर चुके है परन्तु कोई ध्यान नही दिया जा रहा है एवं पूर्व में हम लोगों ने स्वयं मजदूर लगाकर सफाई करवाने के लिए तैयार हो गये थे परन्तु तत्कालीन थाना प्रभारी ने मना कर दिये थे परन्तु इन झाडिय़ों के कारण हर समय जहरीले सर्प के निकलने एवं काटने का डर बना हुआ है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि वे जनहित में कदम उठाये और जल्द आवासीय परिसर की झाडिय़ों की साफ सफाई करवाकर वार्डवासियों को राहत पहुंचाये क्योंकि कुछ दिनों के बाद बरसात प्रारंभ हो जायेगी और बारिश के दिनों में जहरीले जीव जंतुओं का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

थाना प्रभारी हेमंत नायक से दूरभाष पर पुलिस आवासीय परिसर एवं फेंसिग तार के आसपास से सफाई नही होने के कारण जहरीले जीव-जंतु ने अपना घर बनाने के साथ ही निवासरत लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे है एवं गत दिवस एक युवक को काट भी दिया है जिससे वह बीमार हो गया था इसलिए पुलिस आवासीय परिसर में उग चुकी लंबी-लंबी झाडिय़ों की जल्द सफाई करवाये जाने के संबंध में चर्चा करने का प्रयास किया गया परन्तु संपर्क नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here