सीएम राइज स्कूल प्रवेश प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। सीएम राइज टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के नवीन सत्र की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गयी है। इस प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं इसमें बताया जा रहा है कि बिना कोई चयन प्रक्रिया का पालन किये प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है। इस दौरान अंतिम तिथि के पहले ही प्रवेश पूर्ण होने से पालको को निराश होकर वापस लौटना पड़ा है। जबकि यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। ऐसे में विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया से पालको में आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के सीएम राइज टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। जिसके लिए क्षेत्र के लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परंतु उक्त प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि के पूर्व ही पूर्ण कर ली गई। जहां पर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश करवाने पहुंचे गरीब पालकों को वापस लौटना पड़ा है। वहीं कई पालकों को दस्तावेज पूर्ण होने पर प्रवेश नहीं दिया गया। जहां पर समस्त कक्षाओं में रिक्त पदों पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा दी गई। जबकि निर्धारित अवधि तक समस्त कक्षाओं के लिए फ ार्म एकत्रित किए जाने थे । उसके बाद चयन प्रक्रिया मेरिट या लाट के माध्यम से रिक्त स्थान पर विद्यार्थियों को लिया जाना था। उसमें भी शासकीय विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी थी परंतु ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला जिसको लेकर पालको में आक्रोश व्याप्त है।

सीएम राइज स्कुल बलशाली और धनवान लोगों के लिय हैं गरीबो के लिये नहीं-दीपक बांगरे

पालक दीपक बांगरे ने बताया कि वह सिकंद्रा रहते हैं मेरे पास काम करने वाला वर्कर है जिसका पैर टूट चुका है वह नहीं आ सकता था तो उसके बच्चे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए हम यहां आए थे। हमें २५ अप्रैल तक फ ार्म जमा करने की जानकारी दी गई थी किंतु अब बता रहे हैं कि पहले ही तारीख समाप्त हो गई है। इस प्रक्रिया के लिए ज्यादा बोलना ठीक नहीं होगा बड़े स्तर की बात है यहां २५ अप्रैल तक फ ार्म जमा होने से फि र चयन कर लिस्ट निकाली जानी थी। किंतु ऐसा कुछ समझ नहीं आ रहा है ऐसा लग रहा है कि बलशाली और धनवान लोगों के काम हो गए हैं। गरीब का कोई नहीं है हम दो तीन दिन से फ ार्म लेने के लिए आ रहे हैं और कोशिश भी कर रहे हैं । यहां पर पहले तो मना कर दिया गया कि हम २५ को बताएंगे। आज जब हम फ ॉर्म देने आए तो बता दिए की तारीख खत्म हो गई है यह प्रक्रिया हमें भ्रमित कर रही है। अब इसे क्या नाम दे अनुचित होगा ज्यादा बोलना हम अपने शब्द रोक रहे हैं पर यह ठीक नहीं हो रहा है। जिस प्रकार २५ अप्रैल तक फ ॉर्म लेकर सूची निकलना था या लाट निकलना था पर लास्ट डेट के पहले ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई।

इनका कहना है

मौखिक चर्चा में बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जो की जानी थी वह नियम अनुसार की गई है।

हुमराज पटले उप प्राचार्य सीएम राइज स्कुल वारासिवनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here