पुलिया का किया जा रहा कछुआ गति से निर्माण कार्य, आवागमन में हो रही परेशानी

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत बघोली से पंढरापानी पहुंच मार्ग के बीच शासकीय प्राथमिक स्कूल पंढरापानी के समीप रोड़ के बीच में नाले के ऊपर पुलिया बना हुआ था जो जीर्णशीर्ण हो चुका था एवं किसी भी समय पुलिया ढह सकता था। साथ ही लंबे समय से नवीन पुलिया का निर्माण करवाने की मांग ग्रामीणजन एवं राहगीरों के द्वारा किया जा रहा था। जिसके बाद विगत माह से प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग के द्वारा जीर्णशीर्ण पुलिया के स्थान पर लाखों रूपयों की लागत से नवीन पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है और बरसात के पूर्व पुलिया का निर्माण कार्य पुरा नही हुआ तो इस मार्ग से आने-जाने वालों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेेगा। वहीं नवीन पुलिया निर्माण के चलते बाजू से अस्थाई मार्ग का निर्माण किया गया है जिससे ग्रामीणजन एवं राहगीर आना-जाना कर रहे है। लेकिन अस्थाई मार्ग की चौड़ाई कम होने एवं मोड़ाई होने के कारण आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस दौरान अगर दुपहिया व चौपहिया वाहन गुजरते समय अनियंत्रित होता है तो मार्ग के किनारे बने गड्डे में गिरने से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए ग्रामीणजन एवं राहगीरों से निर्माण कंपनी से तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिया का निर्माण कार्य करवाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।

आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत बघोली से पंढरापानी पहुंच मार्ग के बीच से गुजरे नाले के ऊपर पुर्व में पुलिया का निर्माण नही होने पर बरसात के दिनों में आने-जाने वालों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उक्त समस्या को देखते हुए विगत वर्ष पूर्व शासन-प्रशासन के द्वारा बघोली से पंढरापानी, रानीकुठार पहुंच मार्ग का निर्माण के साथ ही नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण किया गया था किन्तु निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने कारण कुछ ही वर्षों में पुलिया जीर्णशीर्ण हो चुका था और इस वर्ष बरसात के पुर्व नवीन पुलिया का निर्माण कार्य नही किया जाता तो तेज बारिश में नाले में बाढ़ आने पर पुलिया ढह सकता था। इसलिए ग्रामीणजन एवं राहगीरों ने शासन-प्रशासन से जल्द नवीन पुलिया का निर्माण करवाने की मांग किये थे। जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग के द्वारा लाखों रूपयों की लागत से विगत माह से नवीन पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है जिसके कारण अब तक निर्माण कार्य पुरा नही हो पाया है। वहीं बरसात के पूर्व पुलिया का निर्माण कार्य पुरा नही हुआ तो बारिश के दिनों में इस मार्ग से आने-जाने वाले ग्रामीणजन, राहगीर एवं स्कूली बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जबकि यह मार्ग बघोली होते ही पंढरापानी, रानीकुठार, धारावासी, कंजई होते हुए बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग को जोड़ता है और इस मार्ग से दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणजन व राहगीर आना-जाना करते है इसलिए ग्रामीणजन व राहगीरों ने निर्माण कंपनी से पुलिया का तीव्र गति से निर्माण करवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here