टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद गहरा गया है। सोमवार को हुई इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) खुद सड़क पर उतर आईं। प्रशासन ने अस्पताल चौराहे से ईदगाह तक अभियान चलाकर 25 अवैध दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया और तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के आधार पर उठाया गया था, जहां यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने इस मार्ग पर अव्यवस्था की समस्या उठाई थी।








































