पदमेश न्यूज़,बालाघाट।गुरुवार 09 अप्रैल को सुबह 8 से 10 बजे तक नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, उपजेल बालाघाट सहित जिले के 8 केन्द्रो में एक साथ दो हजार से ज्यादा जैन समाज और अन्य लोगों ने नवकार मंत्र का जाप किया।दरअसल, 09 अप्रैल को नवकार दिवस पर विश्व शांति की कामना के साथ एक साथ नवकार मंत्र के जाप का आयोजन किया गया था। जिसमें दिल्ली केन्द्र से गृहमंत्री अमित शाह, वर्चुअली जुड़े थे। जिसका लाईव प्रसारण भी, आयोजन स्थल में किया गया।नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित नवकार दिवस पर विश्व नवकार जाप के किए गए आयोजन में सामाजिक लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया। इस दौरान, छत्तीसगढ़ के भिलाई से पहुंची दूरदर्शन की कलाकार नैनिका कासलीवाल ने भगवान महावीर, नवकार और 24 तीर्थंकरों पर भरत नाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। बालाघाट में जीतो विंग ने इसका आयोजन किया था।
उपजेल में कैदियो ने सुना नवकार महामंत्र
विश्व नवकार दिवस पर किए गए नवकार महामंत्र जाप का आयोजन, जिले में पहली बार बालाघाट उपजेल में भी किया गया। जहां तकरीबन 236 कैदियो ने नवकार महामंत्र का जाप सुना। इस दौरान डीआईजी विनित जैन, जेलर सलामे, जीतो सचिव निशांत लोढा, राहुल कांकरिया, वर्धमान सेठिया, हीरा लालवानी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके अलावा नवकार मंत्र का जाप, बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय, परसवाड़ा, लांजी, कटंगी, वारासिवनी, बैहर सहित 8 केन्द्रो में किया गया।
146 देशों में एक साथ हुआ आयोजन- श्रेयांश
युवा श्रेयांस वैद्य ने बताया कि आज एक ऐसा दिन, जब हम सार्वभौमिक मंत्र से विश्व शांति की कामना करने जा रहे है। आज 146 देशो और 800 से ज्यादा केन्द्रो में नवकार मंत्र का जाप किया जा रहा है। दिल्ली केन्द्र से गृहमंत्री अमित शाह, व मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हुए है और जिनका लाईव प्रसारण, यहां किया गया है। आज का दिन बड़े ही गर्व का दिन है, जब एक साथ लाखो लोग जमा हुए है। बालाघाट में जीतो ने इसका आयोजन किया है।इस दौरान जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन) के अध्यक्ष अध्यक्ष अतुल वैद्य, सचिव निशांत लोढा, लेडिस विंग अध्यक्ष रश्मि वैद्य और युवा अध्यक्ष कुशल कांकरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, समाज के अध्यक्ष भागचंद नाहर, अजय लुनिया, वीरेन्द्र जैन, समाजसेवी अभय सेठिया, संतोष जैन सहित अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे।









































