जनपद उपाध्यक्ष और सैकड़ों किसानों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को उस समय गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया जब जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों के साथ थाना पहुंचे। वहीं किसानों के साथ थाना प्रभारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर उनके विरूध्द सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से शिकायकर्ताओं ने बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं। इन पोस्टों में आरोप लगाया गया था कि उपाध्यक्ष सिंचाई विभाग से मिलीभगत कर चांवरपानी जलाशय का पानी अवैध रूप से केवल अपने खेतों में ले जा रहे हैं। वहीं किसानों ने पुलिस को बताया कि यह सूचना पूरी तरह गलत और राजनीति से प्रेरित है। हकीकत में उपाध्यक्ष ने उन किसानों की मदद की थी जिनकी रबी धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही थी और श्री पालीवाल पर लगाए गये आरोप निराधार हैं। वहीं किसान मदन गोपाल राणा और ओमेश्वर बिसेन ने संयुक्त रूप से बताया कि फसलें अंतिम चरण में हैं और उन्हें पानी की आवश्यकता है, उपाध्यक्ष के प्रयास से ही प्रशासन ने जलाशय से पानी छोडऩे की अनुमति दी थी। जिससे दर्जनों किसानों को लाभ हुआ है, न कि केवल किसी एक व्यक्ति को इसलिए हमारी मांग है कि फसल में सिंचाई के लिए चांवरपानी जलाशय का पानी नहर में छोड़ा जाये ताकि फसल में सिंचाई कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here