- टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ “लाफ्टर शेफ्स 3′ में नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे कई बार अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एक बार फिर से प्रेग्नेंसी रूमर्स के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। अंकिता लोखंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया कि वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है।अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें वह विक्की जैन के साथ नजर आईं। स्काई ब्लू ड्रेस में मौजूद अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ खड़ी थीं। लेकिन इस वीडियो को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने अंकिता लोखंडे के वीडियो पर कमेंट किया, “वह प्रेग्नेंट है।” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, “प्रेग्नेंट?”










































