अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है या बहुत स्लो चल रहा है, तो नया फोन खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। कुछ आसान सेटिंग्स और छोटे बदलाव करके आप अपने फोन की स्पीड को तुरंत बेहतर बना सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए। आइए टिप्स ऑफ दे डे (Tips Of The Day) में जानते हैं…
फोन स्लो क्यों हो जाता है?
समय के साथ लगभग हर स्मार्टफोन धीमा पड़ जाता है। इसके पीछे कुछ आम कारण होते हैं जिनमें स्टोरेज भर जाना, ज्यादा बैकग्राउंड ऐप्स चलना, पुराना सॉफ्टवेयर आदि। अच्छी बात ये है कि इन समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
स्टोरेज फुल? तुरंत करें ये काम
फोन की स्पीड कम होने का सबसे बड़ा कारण है 80% से ज्यादा स्टोरेज भर जाना।
क्या करें:
- बेकार ऐप्स डिलीट करें
- बड़े वीडियो और फाइल्स हटाएं (खासकर WhatsApp के)
- फोटो/वीडियो को Google Photos या Google Drive पर अपलोड करें
बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करें
कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और RAM खा जाते हैं।
क्या करें:
- Settings में जाकर background apps को लिमिट करें
- Auto-sync बंद करें (खासकर पुराने फोन में)
सॉफ्टवेयर अपडेट रखें
फोन अपडेट सिर्फ नए फीचर्स के लिए नहीं होते- ये बद फिक्स करते हैं और परफॉरमेंस को भी बेहतर करते हैं।
क्या करें:
- Update notification आते ही इंस्टॉल करें
- Lite ऐप्स का इस्तेमाल करें
अगर आपका फोन पुराना है तो हेवी ऐप्सी की जगह lite वर्जन इस्तेमाल करें, जैसे- Facebook Lite, Messenger Lite, Instagram Lite आदि। ये कम रैम और स्टोरेज लेते हैं, जिससे फोन स्मूद चलता है।
Cache क्लियर करें
Apps cache डेटा जमा करते रहते हैं, जिससे फोन स्लो हो सकता है।
क्या करें:
- Settings में जाकर cache clear करें
- खासकर Instagram जैसे heavy apps का
- Developer Options से बढ़ाएं स्पीड
बोनस टिप्स
क्या करें:
- Settings- About- Build Number पर कई बार टैप करें
- Developer Options में जाकर animation scale को 0.5x करें
इससे फोन तुरंत फास्ट महसूस होगा।












































