रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई-गोवा से आईपीएल सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी समेत 7 गिरफ्तार

0

रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को पकड़ा गया है, जबकि इस पूरे मामले में अब तक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के मुताबिक बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहा था। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ लेकर हाई प्रोफाइल लोगों को सट्टे में जोड़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here