गुना में कलयुग का खौफनाक चेहरा, 5 लीटर पेट्रोल के लिए बेटे ने पिता को दी तालिबानी सजा, गैंती से फाड़ दिया सिर

0

गुना: जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम सगोरिया में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। महज गाड़ी की चाबी और पेट्रोल के एक मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही 48 वर्षीय पिता रमेश जाटव के सिर पर गैंती से ऐसा वार किया कि उनका आधा सिर बीच से फट गया। अस्पताल में 6 घंटे तक चले जिंदगी और मौत के संघर्ष के बाद पिता ने दम तोड़ दिया।

‘चाबी नहीं दूंगा, टंकी फुल कराई है’

घटना उस समय हुई जब रमेश जाटव का परिवार एक शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। रमेश ने अपने बेटे से कहीं जाने के लिए गाड़ी की चाबी मांगी। बेटा इस बात पर अड़ गया कि उसने अपनी जेब से पेट्रोल भरवाया है, इसलिए वह गाड़ी नहीं देगा। पिता ने नरमी से कहा, ‘बेटा, तू अपना पेट्रोल निकाल ले, हम फिर से भरवा लेंगे।’ बस, यही बात उस सनकी बेटे को चुभ गई। वह चाबी लाने के बहाने घर में गया और गैंती लेकर निकला।

6 घंटे चला मौत से मुकाबला

तैश में आए बेटे ने पिता के सिर पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि रमेश का सिर खुल गया और भारी मात्रा में खून बहने लगा। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रात करीब 3 बजे रमेश की सांसें थम गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here