Janhvi-Shikhar to Marry Soon: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ रिलेशनशिप में हैं। हॉलिडे एन्जॉय करने से लेकर इवेंट्स में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इस कपल को लेकर कई तरह अटकलें लगाई जाती हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया साल 2026 के अंत तक जामनगर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की शादी की अफवाहों की अब पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने सच्चाई बताई है।
बेटी जान्हवी की शादी की खबरों पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी की अफवाहें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल सितंबर या अक्टूबर में जामनगर में शादी करने का प्लान कर रहा है। कईयों का कहना है कि जामनगर में एक पारंपरिक शादी होने वाली है। ईटाइम्स के साथ बात करते हुए अब बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी कपूर की शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह सच नहीं है।’ बोनी कपूर ने जान्हवी की शादी की अफवाहों पर लगाम लगा दी है। जान्हवी कपूर ने 2024 में ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब एक कस्टमाइज़्ड ‘शिकू’ नाम का नेकलेस पहना था। इसके उन्होंने यह कन्फर्म कर दिया था कि वो शिखर पहाड़िया संग रिश्ते में हैं। इस इशारे ने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
‘पेड्डी’ में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ में नजर आएंगी। यह मूवी 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। राम चरण और जान्हवी कपूर को जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।










































