RCB vs KKR Live Score: आईपीएल 2026 में आगामी बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उनके दूसरे घरेलू मैदान रायपुर में होगा। सात मैच जीतकर RCB जहां अंक तालिका के टॉप-2 में है। वहीं, पिछले चार मैच लगातार जीतकर KKR भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच हुए अब तक 5 मुकाबलों में 20-15 से KKR आगे है, वहीं पिछले पांच मुकाबलों में भी KKR का पलड़ा 4-1 से भारी है। रायपुर में KKR का यह पहला मुकाबला होगा, जबकि RCB यहां अपने दोनों मैच जीत चुकी है।










































