2 महीने में 200 रुपये बढ़े दाम

0

तेल कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, इस बार सीधे 25 रुपिये सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद अब बालाघाट जिले के भीतर रसोई गैस 818 रुपिये में मिलेगी।

ऐसा नहीं है कि बीते 2 महीने के दौरान यह पहली बार गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपिये तक बढ़ गए हैं।

रसोई गैस के बढ़ते दाम से एक बार फिर महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दी। पूर्व की तरह शासन से रसोई गैस के दाम नियंत्रित करने की मांग कर रही है।

वहीं दूसरी ओर शहर में संचालित गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि वरिष्ठ स्तर से मिले आदेश के अनुसार अब जिले के भीतर एलपीजी का नया एलपीजी गैस सिलेंडर का 818 रुपिये में मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here