कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कई अनदेखे नायकों को सम्मान दिया गया है। इस मोशन पोस्टर का टाइटल ‘द अनसीन हीरोज’ रखा गया है। कंगना के इस मोशन पोस्टर्स के अंदाज देखकर लोगों में अभी से इस फिल्म को लेकर क्रेज़ दिखने लगा है।
पोस्टर में देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को सम्मान देता है, जिन्होंने 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान हिम्मत दिखाई थी।कंगना ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर कहा है, ‘कुछ खास करके आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं पर नजर नहीं आते।’ इस मोशन पोस्टर पर लोगों के खूब रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा- सिनेमा की क्वीन एक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ वापस आ गई हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा- क्वीन की एनर्जी की नकल नहीं की जा सकती। एक और फैन ने लिखा- लगता है इस बार पूरी तैयारी के साथ, क्वीन राज करने के लिए वापस आ गई हैं। एक अन्य ने कहा- धुरंधर के बाद अब ये मजेदार लग रही है। हालांकि, कुछ लोग उनकी लगातार फ्लॉ़प होती फिल्मों से डरे हुए हैं और कहा है- ऐसा न हो कि ये एक और फ्लॉप साबित हो।










































