सतना सेंट्रल जेल में गांजा, शराब और नकदी पहुंचाने का ऑडियो हुआ वायरल, प्रमुख मुख्य प्रहरी सस्पेंड

0

सतना। सतना केंद्रीय कारागार में कथित तौर पर गांजा, शराब और नकदी पहुंचाने से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

LATESTमैहर में सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, बच्ची और चालक की मअब 15 जून तक जुड़ेंगे-हटेंगे मतदाता सूची में नाम, निर्वाचन आसतना में अनियंत्रित होकर बस पलटने से 24 से ज्यादा लोग घायल, बिलासपुर के मस्तूरी में बंद कोल डिपो में महंगे केबल और सामानग्वालियर ने पेश की जनभागीदारी की मिसाल: जलाशय की सफाई, पौधरोRBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, महंगाई बढ़ने की आशंका के10 साल पुरानी पाइप लाइन फूटने से महू शहर जलमग्न, आवागमन ठप, जबलपुर में घनी आबादी के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज कोबात नहीं करने पर बौखलाया युवक, ऑफिस में एक्स गर्लफ्रेंड पर 3एमपी में बारिश-आंधी का अलर्ट… भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों मMP में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तो लागू हुई, पर पढ़ाएगा कौन? सरइंदौर में नीति, मांडू में होगी संस्कृति की बात, धार में ब्रिसिंहस्थ से पहले शुरू होगी मध्य प्रदेश की पहली मेडिसिटी, अगलेमैहर में सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, बच्ची और चालक की मअब 15 जून तक जुड़ेंगे-हटेंगे मतदाता सूची में नाम, निर्वाचन आसतना में अनियंत्रित होकर बस पलटने से 24 से ज्यादा लोग घायल, बिलासपुर के मस्तूरी में बंद कोल डिपो में महंगे केबल और सामानग्वालियर ने पेश की जनभागीदारी की मिसाल: जलाशय की सफाई, पौधरोRBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, महंगाई बढ़ने की आशंका के10 साल पुरानी पाइप लाइन फूटने से महू शहर जलमग्न, आवागमन ठप, जबलपुर में घनी आबादी के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज कोबात नहीं करने पर बौखलाया युवक, ऑफिस में एक्स गर्लफ्रेंड पर 3एमपी में बारिश-आंधी का अलर्ट… भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों मMP में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तो लागू हुई, पर पढ़ाएगा कौन? सरइंदौर में नीति, मांडू में होगी संस्कृति की बात, धार में ब्रिसिंहस्थ से पहले शुरू होगी मध्य प्रदेश की पहली मेडिसिटी, अगले

जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रमुख मुख्य प्रहरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुप्रसारित

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुप्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक और जेल में पदस्थ प्रमुख मुख्य प्रहरी राजेन्द्र चौधरी के बीच कथित बातचीत सुनाई दे रही है।

बातचीत में चर्चा होने का दावा किया

बातचीत में जेल के अंदर 25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल और 5 हजार रुपये नकद पहुंचाने की चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित रूप से सामान रखवा देने और बाद में लेने की बात भी सामने आई है।

नम्बर से मिला सुराग

ऑडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बातचीत के दौरान एक मोबाइल से कॉल की गई थी, जबकि दूसरे मोबाइल से पूरी बातचीत रिकॉर्ड की गई।

ऑडियो कब रिकॉर्ड किया गया, स्पष्ट नहीं

प्रसारित स्क्रीन रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहा मोबाइल नंबर प्रमुख मुख्य प्रहरी का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऑडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसकी सत्यता क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here