Devoleena bhattacharjee ने मुस्लिम पति शहनवाज को बनाया हिंदू? बेटे के पीछे पड़े ट्रोलर्स, भड़कीं एक्ट्रेस

0

Devoleena Bhattacharjee On Interfaith Marriage: हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी एक पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान देवोलीना ने अपनी शादी, बच्चे और ट्रोलिंग पर जवाब दिाय है।Devoleena Bhattacharjee On Interfaith Marriage: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी पर्नसल लाइफ की वजह से हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। देवोलिना ने शहनवाज शेख से शादी रचाई और लोगों को एक्ट्रेस का ये फैसला जरा भी पसंद नहीं आया। देवोलीना लोगों की बातों को नजरअंदाज कर पति शहनवाज और बेटे के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इस मौके पर देवोलीना ने शहनवाज संग इंटरफेथ वेडिंग पर खुलकर बात की हैट्रोलर्स के निशाने पर देवोलीना भट्टाचार्जी का परिवार

देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। देवोलीना ने बताया कि लोग अब जान गए हैं कि वह दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और अब उन्हें धर्म के लिए ट्रोल करना बंद कर दिया गया है। लोग आराम से देखते हैं कि कैसे वह एक दूसरे के धर्म से जुडे़ त्योहार मनाते हैं। देवोलीना ने खुलासा किया कि अब वह धर्म को छोड़कर दूसरी चीजों के लिए ट्रोल होने लगी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों का मानना है कि उन्होंने अपने पति शहनवाज को हिंदू बना दिया है और लोग ये भी कह देते हैं कि दोनों का तलाक होने वाला है। लोग बच्चे के धर्म का भी पूछते हैं कि वो कौन सा धर्म अपनाएगा?ट्रोलर्स से देवोलीना का सवाल

इसके आगे देवोलीना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए सवाल किया कि कौन सा धर्म दूसरे को गाली देना सिखाता है और किसने कहा कि दूसरे धर्म को गाली देने या भला बुरा कहने पर ही माना जाएगा कि आप अपने धर्म का सम्मान करते हो। आपको अपने धर्म का ध्यान रखना चाहिए ना की दूसरे के धर्म की चिंता करनी चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों की ऐसी बातों से उन्हें काफी तकलीफ होती है। इस मौके पर देवोलीना भट्टाचार्जी बात करते करते रो पड़ीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे बच्चे के बारे में कोई भी कुछ भी कहेगा कि मुझे दुख होगा। मैं अपने बच्चे की वजह से अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं। मां और बच्चे का रिश्ता अलग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here