युद्ध संकट के बीच रक्षा मंत्रालय का यह मास्टरस्ट्रोक अब आएगा काम, भारतीय वायुसेना को मिलने जा रही जबरदस्त ताकत

0

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध संकट के बीच रक्षा मंत्रालय के एक मास्टरस्ट्रोक पर तैयारी तेज कर दी गई है। दरअसल, भारतीय वायुसेना ने अपने सबसे महत्वपूर्ण हवाई परिवहन अधिग्रहणों में से एक MTA (Medium Transport Aircraft – मध्यम परिवहन विमान) की खरीद के लिए बात आगे बढ़ाई जा रही है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस सौदे को 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके खरीद के प्रस्ताव की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

1 लाख करोड़ रुपये का मध्यम परिवहन विमान (एमटीए) कार्यक्रम, जो अगले पचास वर्षों में भारत के सैन्य विमानन परिदृश्य को नया रूप दे सकता है। इसके तहत 60 से 80 नए मध्यम परिवहन विमानों को खरीदा जाएगा। यह कार्यक्रम भारत की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमताओं को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here