Yash की Toxic के ओटीटी राइट्स पर बड़ा खुलासा, 30 करोड़ वाली खबर निकली फर्जी!

0

Toxic OTT Deal Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हो पाई। अब फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसने पूरी कहानी बदल दी है।Toxic OTT Deal Update: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है, जिसके बाद से हर तरफ से फिल्म को लेकर बैड न्यूज सी सामने आ रही हैं। अब फिल्म टॉक्सिक को लेकर अब ओटीटी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की सिनेमाघरों में परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसके बाद इसके डिजिटल राइट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि फिल्म के ओटीटी राइट्स की कीमत में बड़ी गिरावट आई है और इसे लेकर 30 करोड़ रुपये तक के आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर नया अपडेट आया है।ओटीटी डील को लेकर आया नया अपडेट

यश और कियारा की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक की ओटीटी डील को लेकर सामने आई खबर है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबि फिलहाल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत चल रही है और मेकर्स फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए अपने विकल्प तलाश रहे हैं। ये खबर उन रिपोर्ट्स के बीच आई है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि थिएटर में फिल्म के प्रदर्शन के बाद ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल राइट्स की कीमत में काफी गिरावट आई है। हालांकि, अभी तक कोई पक्की ओटीटी डील नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक रकम तय हुई है। इंडस्ट्री में इस समय जो भी आंकड़े सामने आ रहे हैं।फिल्म में नजर आए ये सितारे

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) नजर आई हैं। फिल्म की ओटीटी डील को लेकर सामने आई इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here