भिंड में कार में जबरन बैठाकर ले जा रहे थे किडनैपर्स, पुलिस ने पीछा कर युवक को छुड़ाया; तीन गिरफ्तार

0

भिंड। शहर में शनिवार को युवक के कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। राजपूत नगर और पार्क मोहल्ला के युवकों के बीच चल रही पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने राजपूत नगर निवासी अभिषेक उर्फ कुंदन भदौरिया को कार में बंधक बनाकर ले जाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस हरकत में आई और करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर युवक को सकुशल मुक्त करा लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अभिषेक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने बबेड़ी मार्ग पर वाहन को रोककर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राज बघेल, गोपाल राजावत और कृष्णा राजावत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here