मैंने 25 दिन पहले भविष्यवाणी कर दी थी, अभिजीत दीपके को थप्पड़ लगने पर बीजेपी नेता ने दिखाई पुरानी पोस्ट

0

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। यह घटना उस समय हुई जब समर्थकों ने दीपके को कंधे पर उठा रखा था। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

इस घटना के बाद दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए लोगों से धर्म और जाति के आधार पर विभाजित नहीं होने की अपील की तथा विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ नारे लगाए।

वहीं अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अब बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर सियासत तेज कर दी है। उन्होंने लिखा कि मैंने तो इस बात की भविष्यवाणी 25 दिन पहले ही कर दी थी। उन्होंने पोस्ट में अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया था।

क्या कहा तेजिंदर बग्गा ने

तेजिंदर बग्गा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पुरानी पोस्ट डाला उसमें लिखा था मैंने तो यह 25 दिन पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि यह बंदा अरविंद केजरीवाल की तरह खुद को थप्पड़ मरवाएगा। दरअसल, अभिजीत दीपके ने भी एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here