बालाघाट/ नगर के डॉक्टर कॉलोनी में उसे समय सनसनी फैल गई जब किराए से रह रहे एक युवक ने अपने कमरे के सीलिंग फैन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 जून को सुबह इस युवक को उसी की प्रेमिका ने फांसी पर लटके हुए देखी और नीचे उतार कर जिला अस्पताल लाई। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए। मृतक तामेंद्र पिता शेख लाल पटले 30 वर्ष ग्राम बबरिया टोला थाना लालबर्रा निवासी है। 17 जून को ही इस युवक का जन्मदिन था और उसी दिन इस युवक ने अपनी इकलीला समाप्त कर ली। इस युवक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवक का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
कॉलेज के दिनों से युवती से चल रहा था प्रेम संबंध -करने वाले थे दोनों शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन 2019 में जब तामेंद्र पीजी कॉलेज बालाघाट में पढ़ता था। तब उसकी एक युवती से जान पहचान हो गई थी। दोनों कॉलेज में साथ में ही पढ़ते थे और दोनों की यह जान पहचान, प्रेम संबंध मैं बदल गई । प्रेम संबंध के चलते दोनों पिछले 1 वर्ष से शादी करने सोच रहे थे। 29 जुलाई 2025 को इस युवती का पुलिस में चयन हुआ था और वह ट्रेनिंग करने के लिए इंदौर पी टी एस चली गई थी। इस दौरान तामेंद्र बालाघाट नगर के डॉक्टर कॉलोनी में किराए से रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। 1 वर्ष ट्रेनिंग के दौरान इस युवती की तामेंद्र से फोन पर बातचीत होते रहती थी। 11 जून 2026 को यह युवती ट्रेनिंग करने के बाद अपने घर आई थी। 16 जून को तामेंद्र ने इस युवती को मैसेज किया कि तुम पुलिस की नौकरी मत करना मुझे पुलिस की नौकरी पसंद नहीं है तो युवती ने उसे मैसेज किया की वह मण्डला जाकर पुलिस की नौकरी ज्वाइन करेगी। और उसने यह भी बोली थी कि उसे 17 जून को जॉइनिंग लेने के लिए मंडला जाना है।। 16 जून शाम 6:00 बजे इस युवती की तामेंद्र से फोन पर बातचीत हुई थी और बोली थी कि मैं मण्डला जाऊंगी तब तामेंद्र ने उसे मिलने के लिए कमरा बुलाया था । युवती ने उसे बोली की कल 17 जून को तुम्हारा जन्मदिन है। जन्मदिन में मिलने के लिए आउंगी। उसके बाद इस युवती ने तामेंद्र को फोन की किंतु उसने में फोन नहीं उठाया। बहुत सारे मैसेज भी की थी। 17 जून को सुबह तामेंद्र की दीदी अनुशाया बिसेन का इस युवती को फोन पर मैसेज आया कि तामेंद्र से बात हुई क्या। तब इस युवती ने बोली कि कल शाम से कोई बात नहीं हुई है।
युवती जन्मदिन पर मिलने पहुंची- दिखा पंखे में पर लटका हुआ
सुबह 6:00 बजे यह युवती तामेंद्र से मिलने उसके कमरे पहुंची देखी,कमरे के दोनों दरवाजे खुले हुये थे। लाइट चालू थी कमरे के अंदर पंखे में काले कलर का इलेक्ट्रिक वायर से तामेंद्र लटके हुए था। तब इस युवती ने मकान मालकिन को आवाज देकर बुलाई। उसके बाद तामेंद्र के गले में कसा वायर का फंदा तुरंत खोली और नीचे लिटाकर चेहरे में पानी छिड़की। इस समय मकान मालकिन आई। इसी के साथ ही पास पड़ोस के लोग के अलावा तामेंद्र की मामा बहन मौसम, मासूम आ गए थे। एंबुलेंस को फोन करके बुलाये। किसी ने 112 को फोन किया 1 घंटे बाद डायल 112 आई जिससे तामेंद्र को जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे। डॉक्टर के द्वारा चेक करने पर तामेंद्र को मृत घोषित कर दिए। जिला अस्पताल पुलिस ने तामेंद्र का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। तामेंद्र पटले ने अपने जन्मदिन के दिन किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है इस मामले की आगे जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।बताया गया है कि तामेंद्र के पिता शेख लाल पटले खेती किसानी करते हैं। जिसके परिवार में पत्नी, दोबेटे और दो बेटी है ।दोनों बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है तामेंद्र परिवार में छोटा था जिसकी शादी नहीं हो पाई थी और वह बूढी बालाघाट में किराए से रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।










































