नई दिल्ली: खेल के मैदान में हार और जीत तो होती रहती है। यह वाक्य कहना जितना आसान है महसूस करना उतना ही मुश्किल है। क्योंकि एक खिलाड़ी अपने मैच के दौरान किन भावनाओं से गुजरता है वो कोई नहीं जानता। जीत जितनी खुशी देती है हार उतने ही गहरे जख्म दे जाती है। इसका अंदाजा स्कॉटलैंड की महिला क्रिकेटर को देखकर लगाया जा सकता है जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीड के खिलाफ अपनी टीम की हार देखते हुए भावनाओं पर काबू नहीं कर सकीं और फूट-फूट कर रोने लगीं।
स्कॉटलैंड की खिलाड़ी का रोते हुए वीडिया वायरल
18 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की भिड़ंत हुई थी। विंडीज टीम ने 7 रन से जीत हासिल की। मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर डगआउट में रोती हुईं नजर आ रही हैं।









































