इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत के दबदबे वाले समंदर में भारतीय नौसेना को चुनौती देने की कोशिश होगी। पाकिस्तान जिस PNS हंगोर पनडुब्बी को बंगाल की खाड़ी में भेजने की योजना बना रहा है उसे चीन ने पिछले महीने ही पाकिस्तान नौसेना को सौंपा है। पाकिस्तान चीन से 8 पनडुब्बियां खरीद रहा है जिनमें से पहली पनडुब्बी पाकिस्तान की नौसेना को पिछले महीने चीन ने सौंप दी है।
PNS हंगोर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाली पनडुब्बी है जिसमें AIP तकनीक होने की उम्मीद है। पाकिस्तानी नौसेना के कमोडोर उमर फारूक ने कोलंबो में इस पनडुब्बी को गेमचेंजर बताते हुए कहा था कि हंगोर-क्लास की पनडुब्बियों के शामिल होने से पाकिस्तान बंगाल की खाड़ी में अपनी मौजूदगी बनाए रखने में सक्षम हो जाएगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो 1971 के बाद पहली बार होगा जब पाकिस्तानी नौसेना की पनडुबब्बी बंगाल करी खाड़ी में दाखिल होगी। ये सीधे सीधे भारतीय नौसेना के वर्चस्व को चुनौती देना होगा।










































