फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम ने ड्रेसिंग रूम में छोड़ा नोट, फैंस के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

0

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान फुटबॉस टीम ने एक ऐसा काम किया जिसकी जमकर सराहना की जा रही है। सोमवार यानि 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करने के बाद इरानी खिलाड़ियों ने लॉस एंजलिस में स्थित सोफी स्टेडियम को भावुक तरीके से विदाई दी है। उनकी ओर से ड्रेसिंग रूम में एक नोट छोड़ा गया जिसको पढ़ने के बाद हर खेल और फुटबॉल प्रेमी का दिल खुशी और भावुकता से लबरेज हो जाएगा।

ईरानी टीम ने छोड़ा खास नोट

सोशल मीडिया पर ईरानी टीम का एक खास नोट सामने आया है। जिसमें उन्होंने लॉस एंजलिस से अपनी विदाई को भावुक मोड़ दिया है। नोट में समर्थकों को शुक्रिया कहने के साथ ही विश्व में शांति की अपील की है। नोट में लिखा , ‘हजारों साल पुरानी प्राचीन फारस को लेकर आज के सभ्य ईरान तक भावना आज भी जीवित और अडिग है। आपकी मेहमाननवाजी के लिए बहुत शुक्रिया लॉस एंजलिस। हम गर्व के साथ यहां आए, सम्मान के साथ खेले और सम्माने के साथ ही विदा लेते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here