Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ हुए लॉन्च, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स, जानें कीमत

0

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने दो नए टैबलेट को मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी दोनों टैबलेट में आपको हाई स्पीड चिपसेड और एआई फीचर्स देखने को मिलते हैं। Galaxy Tab S12 Ultra एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को पेश किया है। दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ फिल्में और वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस के काम, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव काम के लिए भी करते हैं, तो ये दोनों डिवाइस खास हो सकते हैं। आइए इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

Galaxy Tab S12 Ultra इस सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है। इसमें 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक पहुंच सकती है। बड़ी और हाई-क्वालिटी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने के साथ-साथ S Pen से नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने या दूसरे काम करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

Galaxy Tab S12+ में भी AMOLED डिस्प्ले

Galaxy Tab S12+ में Ultra मॉडल के मुकाबले थोड़ी छोटी 12.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2800 x 1752 पिक्सल है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यानी स्क्रीन के मामले में दोनों टैबलेट में कई फीचर्स एक जैसे हैं, बस Ultra मॉडल का डिस्प्ले बड़ा है।

पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट

परफॉर्मेंस की बात करें तो Samsung ने दोनों टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया है। कंपनी के मुताबिक, नए प्रोसेसर में पिछले मॉडल की तुलना में CPU और GPU परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है। इसके अलावा NPU यानी AI से जुड़े काम करने की क्षमता में भी सुधार किया गया है। इसका फायदा खासतौर पर AI फीचर्स, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स इस्तेमाल करते समय देखने को मिल सकता है।

इसमें मिलने वाली बैटरी क्षमता की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी मिलती है। Samsung का दावा है कि Galaxy Tab S12 Ultra एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं Galaxy Tab S12+ करीब 21 घंटे तक वीडियो चला सकता है।Android 17 के साथ आएंगे टैबलेट

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Samsung ने दोनों टैबलेट को नए फीचर्स के साथ पेश किया है। ये डिवाइस Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलते हैं। इनमें Galaxy AI के कई फीचर्स के साथ मल्टी-विंडो सपोर्ट भी दिया गया है। यानी यूजर एक ही समय में स्क्रीन पर कई ऐप्स खोलकर काम कर सकता है।

आपको बता दें कि Samsung ने इन डिवाइस के लिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने की बात कही है। कंपनी के अनुसार दोनों टैबलेट को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ की कीमत

कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Galaxy Tab S12 Ultra की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर रखी गई है। वहीं Galaxy Tab S12+ की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर है। हालांकि, भारत में इन दोनों टैबलेट की कीमत और बिक्री की तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ग्लोबल मार्केट में इनकी बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।

कुल मिलाकर, Samsung ने Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ को बड़ी AMOLED स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी, S Pen और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। अब भारतीय कीमत और उपलब्धता का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here