Flydubai Emergency Landing Tabuk Saudi: फ्लायदुबाई विमान की सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इस्राइल ने अपने यात्रियों को वापस लाने के लिए सैन्य विमान भेजने का अनुरोध किया था, जिसे सऊदी अरब ने ठुकरा दिया है।Saudi Arabia Rejects Israel Request Flydubai: फ्लाईदुबई (Flydubai) विमान FZ1073 की कॉकपिट में हुई हिंसक घटना और उसके बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर हुई आपातकालीन लैंडिंग के बीच एक नया कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब ने इजरायल के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अपने सैन्य विमानों को सऊदी हवाई क्षेत्र में भेजने की अनुमति मांगी थी। सुरक्षा सूत्रों के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध न होने के कारण सऊदी अरब ने इजरायल सैन्य विमानों की लैंडिंग की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।
इजरायली वायुसेना तैयार कर रही थी ‘सुपर हरक्यूलिस’
रॉयटर्स की न्यूज के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद इजरायली वायुसेना (Israeli Air Force) अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस (Super Hercules) सैन्य परिवहन विमानों को भेजने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, सऊदी अरब द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद इजरायली यात्रियों को ‘फ्लाईदुबई’ के ही एक अन्य वैकल्पिक वाणिज्यिक विमान के जरिए वापस इजरायली ले जाने की व्यवस्था की गई।
राजनयिक संबंधों का अभाव बना वजह
इजरायल और सऊदी अरब के बीच आधिकारिक तौर पर कोई कूटनीतिक या राजनयिक संबंध नहीं हैं। हालांकि अमेरिका पिछले कुछ समय से ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ के तहत दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य करने का दबाव बना रहा है, लेकिन सऊदी अरब का स्पष्ट रुख है कि जब तक फिलिस्तीनी राज्य का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक पूर्ण कूटनीतिक संबंध स्थापित नहीं होंगे। इसी वजह से सऊदी अधिकारियों ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और नीतियों का हवाला देते हुए इजरायली सेना के विमानों को अपने देश की सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया।क्या था मुख्य मामला?
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबाई की उड़ान FZ1073 में सह-पायलट ने कॉकपिट के भीतर मुख्य भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था और विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। घायल कैप्टन के साहस और यात्रियों के हस्तक्षेप से हमलावर को काबू में किया गया, जिसके बाद प्लेन की सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (तबुक) पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई






































