‘कॉकटेल 2’ में लोगों ने ढूंढ़ा ‘धुरंधर’ कनेक्‍शन! याद आया रहमान डकैत, बोले- शाहिद कपूर पक्‍का जासूस है

0

इस वक्त हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर काफी चर्चा है। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड ₹85.31करोड़ कमा चुकी है। वहीं सिनेमा देख चुके कुछ फैन्स से शाहिद कपूर की इस फिल्म का कनेक्शन ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना से खोज निकाला। हालांकि, जहां कुछ लोगों ने इस डीटेलिंग की तारीफ की वहीं कइयों को ये कंपैरिजन पसंद नहीं आया और उल्टा ये एंगल निकालने वाले को ही जमकर धो डाला है।

दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ और इस साल मार्च में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुई। अब इन फ्रैंचाइजी फिल्मों ने ओटीटी पर भी गदर काट रखी है। एक नया बवाल तब शुरू हो गया जब हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के एक सीन की तुलना लोगों ने ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना से खोज निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here