फीफा विश्व कप 2026 में लियोनेल मेसी के लिए ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच यागदार रहा। इस मैच में अर्जेंटीना को 2-0 से जीत मिली। दोनों ही गोल दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किए। इसके साथ ही मेसी के नाम टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। हम आपको उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहला गोल करते ही मेसी के 17 गोल हो गए। अभी तक जर्मनी को मिरोस्लाव क्लोस के नाम सबसे ज्यादा 16 गोल थे।










































