22 साल पहले अखंड ज्योत जलाने वाले संत पहुंचे ऐतिहासिक भोजशाला, बोले- अब मां वाग्देवी की स्थापना का सपना भी हो पूरा

0

धार। ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुए नियमित सत्याग्रह में श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी की स्तुति की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और जयघोष लगाए, इससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।20 फरवरी 2004 को ज्योति मंदिर में अखंड ज्योत की स्थापना की थी

इस बार का सत्याग्रह इसलिए भी खास रहा क्योंकि 20 फरवरी 2004 को ज्योति मंदिर में अखंड ज्योत की स्थापना करने वाले संत स्वयं भोजशाला पहुंचे। वर्षों बाद भोजशाला पहुंचकर उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सत्याग्रह के पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां वाग्देवी के दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here