IRE vs IND T20 2026 Aaj ka Toss LIVE: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया आज दो बदलाव के साथ उतरी है। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने आज अपना डेब्यू किया, हालांकि, वैभव को अब भी इंतजार करना पड़ेगा। आयरलैंड के पास इतिहास रचने का मौका है। पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे चल रही आयरिश टीम के पास पहली बार सीरीज जीतने का मौका है। पहले मुकाबले में जिस तरह से ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड ने भारत को हराया था, उसको देखते हुए टीम इंडिया आज ज्यादा सतर्क होकर उतरना चाहेगी। कप्तान के तौर पर अय्यर नहीं चाहेंगे कि उन्हें पहले ही सीरीज में हार झेलनी पड़े।
सबसे बड़ा सवाल क्या खेलेंगे वैभव
पहले मुकाबले में वैभव को डेब्यू कैप नहीं मिली थी, लेकिन इस बार भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर इंग्लैंड सीरीज में और भी मुश्किल होगी। अगर वैभव खेलते हैं तो मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद है और अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस एडैयर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।









































