IND vs ENG Aaj ka Toss LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस

0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसमें भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाये थे। हालांकि, इस मुकाबले में इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

अब दोनों टीमें मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर आखिरी बार जब इंग्लैंड की टीम उतरी थी तो उसने जो किया वह ऐतिहासिक था। इंग्लैंड जब आखिरी बार इस फॉर्मेट में मैनचेस्टर में उतरी थी तो दुनिया ने जोस बटलर और फिल सॉल्ट की आंधी देखी थी। नतीजा इंग्लैंड टीम ने टी20 में 304 रन का स्कोर खड़ा किया था और इस मुकाबले को 146 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम खासकर गेंदबाजों को इससे सबक लेना चाहिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस तरह का कोई भी मौका नहीं देना चाहिए।

इंग्लैंड और भारत के बीच मैच का टॉस अभी होना बाकी है।

भारत और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG Team)

भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जोश टंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here