Jio, Airtel, Vi या BSNL आपके घर में किसका नेटवर्क है बेस्ट? नया सिम लेने से पहले ऐसे करें जांच

0

मोबाइल फोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब यह सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग तक ही सीमित नहीं है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी के कई सारे काम आसान बना दिए हैं। लेकिन कई बार नेटवर्क की दिक्कत की वजह से हमारे जरूरी काम ठप पड़ जाते हैं। अगर आप बार बार नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे हैं और एक नया सिम खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल सिम बदलने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके क्षेत्र में कौन सा नेटवर्क बेहतर काम करता है।

कई बार लोग जल्दबाजी में सिम कार्ड खरीद लेते हैं लेकिन बाद में कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार बार नेटवर्क जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपकी कितनी टेंशन कम हो जाए अगर आपको सिम कार्ड खरीदने से पहले पता चल जाए की आपके घर में कौन से नेटवर्क की कनेक्टिविटी अच्छी है। आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह जानने के लिए आपको किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिम खरीदने से पहले आपको बस अपने फोन की सेटिंग में जाकर कुछ चीजों को चेक करना होगा। यहां आपको अपने क्षेत्र में मौजूद हर एक कंपनी के नेटवर्क के बारे में डिटेल जानकारी मिल जाएगी। स्मार्टफोन में सामान्यत: यह फीचर ऑटोमैटिक मोड पर रहता है इसलिए ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते ही नहीं आइए आपको बताते हैं कि कैसे आपको इस फीचर का इस्तेमाल करना है।

इस तरह से करें जांच

इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग पर जाना है और फिर मोबाइल नेटवर्क के ऑप्शन पर जाना होग। अब आपको नेटवर्क सेलेक्शन (Network Selection) को ऑटोमैटिक की बजाय मैन्युअल पर सेट करते हैं, तो फोन आसपास मौजूद सभी मोबाइल नेटवर्क को खोजने लगता है। कुछ सेकंड बाद स्क्रीन पर उन सभी कंपनियों के नाम दिखाई देते हैं, जिनका नेटवर्क आपके इलाके में पहुंच रहा होता है। इससे आप आसानी से देख सकते हैं कि किस कंपनी का 4G या 5G नेटवर्क आपके क्षेत्र में उपलब्ध है।

यह तरीका आपको सही नेटवर्क चुनने में मदद करता है, क्योंकि अच्छी सेवा केवल कंपनी के नाम से नहीं, बल्कि आपके इलाके में उसके सिग्नल की मजबूती और उपलब्धता पर निर्भर करती है। नेटवर्क की जांच करते समय बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सिर्फ एक जगह पर ही नेटवर्क को न सर्च करें। घर के अलग अलग जगह पर जाकर नेटवर्क की जांच करें। इससे आपको मजबूत कनेक्शन की बेहतर जानकारी मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here