सीरीज में बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कैसा बर्ताव करेगी नॉटिंघम की पिच

0

ENG vs IND 3rd T20 Pitch Report: भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम (Trent Bridge, Nottingham) में खेला जाएगा। पिचले मैच में भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। भले ही उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरेगी तो सबकी निगाहें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर होंगी। इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इंग्लैंड की टीम पूरी ताकत के साथ उतर रही है। जिसमें फिल साल्ट, जोस बटलर और आदिल रशीद जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत-इंग्लैंड हेड टू हेड (India vs England Head To Head)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 32 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं और 13 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया इसी सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। दोनों टीम आखिरी बार इसी सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भिड़ी थीं, जिसमें भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। जहां भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।

भारत बनाम इंग्लैंड आज की पिच रिपोर्ट (ENG vs IND 2nd T20I Today Pitch Report)

आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। ये मैदान इंग्लैंड के सबसे पुराने और हाई स्कोरिंग ग्राउंड में गिना जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड वाला ये मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां बाउंड्री छोटी हैं, खासकर स्क्वायर बाउंड्री, जिससे अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और फिल साल्ट जैसे पावर-हिटर फायदा उठा सकते हैं। बीच के ओवरों में पिच फ्लैट रहती है, लेकिन स्पिनर्स अक्षर पटेल, आदिल रशीद और लियाम डॉसन का रोल अहम हो जाएगा क्योंकि गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश कम रहती है। नॉटिंघम में शाम के वक्त हल्की ओस का असर दूसरी पारी में दिख सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। नॉटिंघम में जुलाई में तापमान 16-20 डिग्री के आसपास रहता है। इस मैच में बारिश की 25% संभावना है, लेकिन खेल पर असर पड़ने की उम्मीद कम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है, लेकिन 190+ का टोटल विनिंग स्कोर माना जाता है।

तीसरे टी20 में भारत और इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In ENG vs IND 2nd T20I)

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 में कई खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। भारत के फैन्स की नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), तिलक वर्मा (Tilak Varma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), अक्षर पटेल (Axar Patel), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर रहेंगी। वहीं इंग्लैंड के फैन्स की नजरें फिल साल्ट (Philip Salt), जोस बटलर (Jos Buttler), हैरी ब्रूक (Harry Brook), सैम करन (Sam Curran), आदिल रशीद (Adil Rashid) पर रहेंगी।

भारत और इंग्लैंड की टी20 टीम (India vs England T20I Full Squads)

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here