IWT: ‘भारत ने करारा जवाब दिया’, सिंधु संधि पर चीन को जयशंकर के पलटवार से अमेरिकी एक्सपर्ट हुए खुश

0

वॉशिंगटन: अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने की बात कही है। चीन ने इस पर इशारा किया कि वह भी भारत की ओर आने वाली नदियों के बहाव को प्रभावित कर सकता है। इस पर भारत की ओर से संकेत में दिए गए जवाब की रॉबर्ट कियोसाकी ने तारीफ की है। उन्होंने इसे आधुनिक भू-राजनीतिक युद्ध कहा है।एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट ने लिखा कि चीन ने भारत को पानी को लेकर धमकी दी तो भारत ने बिना कुछ कहे जवाब दे दिया। बीते साल भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद भारतीय और चीनी अधिकारियों की पिछली बातों का जिक्र करते हुए रॉबर्ट ने बताया कि कैसे चीन ने इस स्थिति का फायदा उठाया।

‘चीन विवाद में कूदा’

रॉबर्ट ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया तो चीन इसमें कूद पड़ा। चीन के सीनियर पॉलिसी एडवाइजर विक्टर झिकाई गाओ ने कहा कि दूसरों के साथ वैसा व्यवहार ना करें जैसा आप अपने साथ नहीं चाहते। उन्होंने सीधे ब्रह्मपुत्र नदी की ओर इशारा किया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here