‘ट्रंप ने बड़ी गलती की’, पूर्व अमेरिकी NSA ने बालाकोट स्‍ट्राइक पर किया बड़ा खुलासा, रूसी तेल पर आए भारत के साथ

0

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन बोल्टन ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में भरोसा फिर से कायम कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की दशकों की कोशिशों को खतरे में डालने के लिए ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। बोल्टन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमेरिका-ईरान युद्ध, पाकिस्तान, चीन और नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच तनाव खासकर अमेरिका-ईरान युद्ध में भारतीय नाविकों की मौत के बारे में बात की है।
अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन ने इंटरव्यू में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूसी तेल खरीद के लिए भारत पर असमान रूप से भारी टैरिफ लगाने से दोनों देशों के संबंध काफी बिगड़े हैं। उन्होंने आलोचना करते हुए इसे दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के लिए हानिकारक बताया है। बोल्टन का मानना है कि ये नीतियां भारत को रूस-चीन धुरी की ओर धकेल सकती हैं हालांकि उन्होंने इन तनावों को अस्थाई माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here