‘थैंक्‍यू इंडिया’, पाकिस्तान ने भगाया तो भारत ने लगाया मरहम, मदद पाकर खुश हुए अफगानी, जानें कैसे होती है क्रूरता

0

काबुल/नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जिन अफगानिस्तान के शरणार्थियों को देश से बाहर निकाल दिया भारत ने उनके दर्द पर मरहम लगाया है। भारत के मानवीय मदद भेजने पर अफगानिस्तान के इंफ्लुएंसर ने ‘शुक्रिया’ कहा है। अफगानिस्तान के इंफ्लुएंसर एस. हैदर हाशमी ने भारत को शुक्रिया कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘पाकिस्तान से जबरदस्ती निकाले गए अफगान शरणार्थियों के प्रति दिखाई गई सहानुभूति और मदद के लिए हम भारत का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।’

उन्होंने एक्स पर लिखा ‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की लगातार मानवीय सहायता के तहत भारत ने अफगानिस्तान के शरणार्थी और पुनर्वास मंत्रालय को परिवार के लिए टेंट सौंपे हैं। इन टेंट का मकसद अफगानिस्तान लौटने वाले लोगों के लिए रहने की जगह और फिर से बसने की जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।’ आपको बता दें कि भारत लगातार अफगानिस्तान की मदद कर रहा है जबकि पाकिस्तान अफगानिस्तान पर गोलीबारी करता आया है।

अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए भारत ने भेजी सहायता

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पड़ोसी देशों से अफगानिस्तान लौट रहे अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए भारत ने टेंट की एक खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह खेप अफगानिस्तान पहुंच गई है और इसे लौटने वाले अफगान नागरिकों की मदद के लिए तालिबान के शरणार्थी और पुनर्वास मंत्रालय को सौंप दिया गया है। भारत ने हाल के वर्षों में कई बार अफगानिस्तान को मानवीय सहायता दी है जिसमें भोजन, दवाइयां और राहत का अन्य सामान शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here